फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   योल मेें विजिटर पार्किंग पर कब्जा करने का आरोप

योल मेें विजिटर पार्किंग पर कब्जा करने का आरोप

Mon, 08 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
योल मेें विजिटर पार्किंग पर कब्जा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

योल (कांगड़ा)। मुख्य बाजार योल में छावनी बोर्ड की ओर से बनाई गई विजिटर पार्किंग पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ व्यापार मंडल योल मुखर हो गया है। व्यापार मंडल ने विजिटर पार्किंग पर कब्जा जमाने के खिलाफ पुलिस चौकी योल को शिकायत सौंपी है। व्यापार मंडल का आरोप है कि टैक्सी, जीप और ट्रक चालकों सहित कई निजी वाहन मालिकों ने विजिटर पार्किंग पर कब्जा जमा रखा है। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। घियारी पुल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजीव, प्रवीण वालिया, विक्रम, सुभाष, रवि, बलवीर, देसराज, दुकानदार रमन, विकास, अनिल चौहान, सतबीर, राकेश, सूरज सहित अन्यों ने बताया कि मुख्य बाजार योल से मानकशाह गेट तक हर समय सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे बाहर से आने वाले दुकानों से सामान नहीं खरीद पाते हैं। वहीं, कुछ गाड़ी वाले पुलिस से 100 से 200 रुपये का चालान कटवाकर अपना कब्जा बरकरार रखते हैं। वहीं, कोई दूसरा गाड़ी लगाए तो उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सेठी ने कहा कि विजिटर पार्किंग में कोई स्थायी रूप से गाड़ी खड़ी न करे। गुरुद्वारे के पास खुली पार्किंग में यह गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, योल चौकी के यातायात प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed