फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कृषि विवि हर क्षेत्र में कर रहा है बेहतर कार्य : कुलपति

कृषि विवि हर क्षेत्र में कर रहा है बेहतर कार्य : कुलपति

Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि हर क्षेत्र में कर रहा है बेहतर कार्य : कुलपति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने नए साल पर विवि के कर्मचारियों से कहा कि वे कार्य का सम्मान, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली की संस्कृति का सृजन करें। इस वर्ष विवि की सभी योजनाओं का केंद्र बिंदु प्रदेश के किसान होंगे। इसलिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और संबंधित वर्ग को अकादमिक, शोध और प्रसार क्षेत्रों में और अधिक बेहतरी लाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध में भी उत्कृष्टता लाने के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उन्हें प्रदान की जाएंगी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा विवि रैगिंग और तंबाकू मुक्त परिसर का गौरवमयी इतिहास स्थापित करने में लगातार सफल रह रहा है। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार पिछले साल 193 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं

में सफलता प्राप्त की और 36 विद्यार्थी देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश प्राप्त करने में सफल हुए। 150 विद्यार्थियों ने रोजगार प्राप्त किया। इनमें से 96 विद्यार्थी कृषि विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी चयनित हुए। उन्होंने विवि की कई उपलब्धियों पर अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed