{"_id":"5a1713404f1c1b71548bee4c","slug":"201511461696-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नन्हां-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूूं’ गीत पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नन्हां-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूूं’ गीत पर झूमे श्रोता
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डीएवीएम पब्लिक स्कूल बढलठोर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम देहरा मलोक सिंह ने शिरकत की। समारोह का आगाज मुख्यातिथि ने सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित और रार्ष्टीय गीत वंदे मातरम् गान के साथ किया।
सबसे पहले स्कूल के नर्सरी के बच्चों आदित्य, आचल, कृष आदि ने नन्हां-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूूं... गीत पर पेश किया। इसके बाद मेरे देश धरती सोना उगले... देश भक्ति गीत पर तीसरी कक्षा के छात्रों राहुल, अभिनव, केशव आदि की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। छठी और सातवीं कक्षा के छात्र मुनीष, विजय, अक्षित, सक्षम चौहान आदि ने भ्रष्टाचार पर नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार एक वैश्विक महामारी बन गई है और इसे खत्म करने के लिए एक जवाबदेही की एक प्रणाली का गठन करना होगा। इसके बाद दसवीं कक्षा के छात्रों ने पंजाबी भंगड़ा पेश किया। इस प्रस्तुति पर छात्रों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति पर नवमीं और दसवीं की छात्राओं ने गिद्दा पेश किया। जिस पर पंडाल में बैठे लोग झूम उठे और छात्राओं के गिद्दे को खूब सराहा। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल सोमदत्त कालिया ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि मोबाइल फोन का हमारे जीवन में एक अहम भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। बहुत जरूरी होने पर ही मोबाइल फोन दें और वह ही अपनी देखरेख में। समारोह के अंत में स्कूल मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी हंसराज गुलेरिया, पीटीए प्रधान कुलभूषण शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।