{"_id":"5a146c984f1c1baf678bd117","slug":"201511287960-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रेट सब्जी बेचने पर पांच दूकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रेट सब्जी बेचने पर पांच दूकानदारों के काटे चालान
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर प्रशासन के दिशा-निर्देश पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को नूरपुर के मेन बाजार में दबिश देकर बिना रेट लिस्ट और मंहगे दामों पर सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों के चालान काटे।
विभाग की औचक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने दुकानों में लगी रेट लिस्ट और प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकतर दुकानदार रेट से अधिक मूल्य पर सामान लोगों को बेच रहे थे। टीम ने नियमों की अवहेलना करने वाले पांच दुकानदारों के चालान काटे और उन्हें एसडीएम कोर्ट नूरपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अजय कौंडल ने बताया कि लगातार लोगों की शिकायत आ रही थी कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल कर लोगों को ठग रहे हैं। इसके चलते विभाग की टीम ने छापामारी के दौरान यह पाया कि किसी भी दुकानदार ने रेटलिस्ट नहीं लगाई थी, उन दुकानदारों के चालान कर एसडीएम कोर्ट नूरपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। उधर, नूरपुर के एसडीएम आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि काफी दिनों से शिकायत आ रही थी कि दुकानदार लोगों को मनमाने दाम से समान बेच रहे हैं। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग नूरपुर की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दबिश टीम में निरीक्षक नूरपुर अजय कौंडल और फतेहपुर सुरिंदर राठौड़, रवि कुमार मौजूद रहे।