फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिला के 452 गरीब परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना

जिला के 452 गरीब परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना

Tue, 21 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला के 452 गरीब परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 452 गरीब परिवार अब अपने सपनों का आशियाना बना सकेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के गरीब परिवारों को पक्का बनाने की मंजूरी मिल गई है। इन परिवारों का चयन सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के तहत किया गया है। जिन परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है, उन परिवारों को 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये की राशि जारी होती है। पिछले दो साल से केंद्र सरकार हर जिले के गरीब परिवारों को तय राशि जारी कर रही है। इस बार कांगड़ा जिले के 15 ब्लॉकों के 452 गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए स्वीकृति मिली है। इन परिवारों को तय राशि की 50 प्रतिशत पैसा पहली किस्त में जारी किया गया है। दूसरी किस्त अब जब घर लेंटर के लिए तैयार होगा उसके बाद 40 प्रतिशत राशि जारी होगी। इसके बाद अंतिम किस्त में बची हुई 10 प्रतिशत राशि जारी की जाएगी।
बाक्स
पिछले साल मिले थे 776 मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पिछले साल कांगड़ा जिला के 776 गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए मंजूरी मिली थी। जिसमें सभी परिवारों ने एक कमरा और रसोई बनाई है।
विज्ञापन

कोट्स
- इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत परिवारों के खातों में पहली किस्त की तय राशि जमा कर दी है। दूसरी राशि के लिए पहले मकान की फोटो देनी होगी, जिसमें मकान लेंटर के लिए तैयार हुआ हो। उसके बाद दूसरी किस्त की राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुनीश कुमार, डीआरडीए कांगड़ा के परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed