{"_id":"5a00a0cb4f1c1bd0408b4fba","slug":"201509990603-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विधानसभा चुनाव को लेकर धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के सभागार में चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। पूर्वाभ्यास में 530 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 10 सेक्टर ऑफिसर, महिला बूथों की 20 महिलाओं, 10 दिव्यांग कर्मियों तथा ईवीएम और वीवीपैट ट्रेनर्स ने भाग लिया।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्वाभ्यास में चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपने सभी प्रकार के संदेह दूर करने की अपील की, ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें और चुनावों को निष्पक्ष और स्वतंत्र तौर पर संपन्न करवाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय धर्मशाला के दाड़ी स्थित ओल्ड एज होम में स्थापित मतदान केंद्र का संचालन पूरी तरह दिव्यांग कर्मियों की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजाम करने के लिए कदम उठाए गए हैं। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम के साथ-साथ प्रदेश में पहली बार चुनाव में इस्तेमाल वीवीपैट मशीन, आरओेनेेट प्रणाली सिस्टम तथा चुनाव दिवस प्रबंधन प्रणाली बारे भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।