फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां की महिला 15 माह से लापता

नगरोटा बगवां की महिला 15 माह से लापता

Mon, 25 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां की महिला 15 माह से लापता
धर्मशाला (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां क्षेत्र में पिछले 15 माह से लापता महिला के परिजनों सहित भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा रैत इकाई के सदस्यों ने प्रशासन से मामले की सीबीआई जांच करवाने की गुहार लगाई है। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में महासभा के प्रधान देश राज चौधरी की अगुवाई में लोगों ने एडीसी कमल कांत सरोच को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। चौधरी ने बताया कि लापता महिला की शादी 2001 में नगरोटा बगवां क्षेत्र के व्यक्ति के साथ हुई थी। वर्ष 2014 में घरेलू विवाद के चलते दोनों में अनबन हो गई और महिला दोनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके रहने आ गई। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2016 को नगरोटा बगवां में अपने बच्चों को मिलने गई महिला आज दिन तक घर नहीं लौटी है। महिला के पिता ने सभी जगह उसे ढूंढने के बाद नगरोटा बगवां पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। लोगों ने रोष प्रकट किया कि इतना समय बीतने पर भी महिला का कोई पता नहीं लगा है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed