फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   200 women danced with 300 meters long tricolor

200 महिलाओं ने 300 मीटर लंबे तिरंगा लेकर किया मनमोहक नृत्य

Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
200 women danced with 300 meters long tricolor
परौर सरस मेले में एक साथ दो सौ महिलाएं नृत्य करती हुईं - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। सरस मेले के दूसरे दिन सुलह की महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें सुलह विधानसभा क्षेत्र की 200 महिलाओं ने एक साथ 300 मीटर लंबे भारत के झंडे के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इससे मेले में मौजूद हर किसी ने सुलह की महिलाओं की ओर से पेश की गई प्रस्तुति की अनोखी झलक की तारीफ की।
विज्ञापन

सुलह विस क्षेत्र के परौर में आयोजित सरस मेले में वन मंत्री राकेश पठानिया ने दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इस पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। पठानिया ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप में सुदृढ़ करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पठानिया ने कहा कि जायका परियोजना में जिला कांगड़ा को भी शामिल करवाया गया है। इसमें 150 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में जायका परियोजना आरंभ होने के बाद पहला कैंप सुलह विधान सभा क्षेत्र में ही लगाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से सुलह निर्वाचन क्षेत्र से 100 महिला समूहों के गठन की अपील की। कहा कि ऐसे समूहों को एक या दो गाय उपलब्ध करवाने के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। गाय का दूध 40 रुपये किलो और घी को खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed