फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   20 panchayats in Shahpur have become TB-free.

Kangra News: शाहपुर की 20 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

Sun, 23 Aug 2026 07:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
20 panchayats in Shahpur have become TB-free.
रैत (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की 20 पंचायतों को छह कड़े मापदंडों पर खरा उतरने के बाद टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें लगातार तीन वर्ष तक टीबी मुक्त स्थिति बरकरार रखने वाली दो पंचायतों को स्वर्ण, पांच पंचायतों को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

शाहपुर अस्पताल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) गणेश ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम गणेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, निक्षय मित्रों और जनता के साझा प्रयासों से टीबी उन्मूलन अभियान अब एक सशक्त जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ प्रभावी समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। टीबी की शीघ्र पहचान और बेहतर उपचार के लिए विभाग आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहा है। हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की मदद से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाली आबादी की मौके पर ही जांच संभव हो पाई है, जिससे संक्रमितों का समय पर इलाज शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल जम्वाल, जिला क्षय रोग समन्वयक संजीव कुमार, ब्लॉक सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अमित कुमार, ब्लॉक अकाउंटेंट प्रियंका सभ्रवाल सहित कई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed