फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   20 km men's marathon to be held in Bharmad on 31st

Kangra News: भरमाड़ में 31 को होगी 20 किमी पुरुष मैराथन

Sun, 28 Dec 2025 02:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
20 km men's marathon to be held in Bharmad on 31st
राजा का तालाब (कांगड़ा)। भरमाड़ के भगवाल में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 31 दिसंबर को पुरुष मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन की शुरुआत काली मिट्टी ग्राउंड भरमाड़ से होगी, जो लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनः काली मिट्टी ग्राउंड पर ही संपन्न होगी। मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 6100 रुपये, द्वितीय 3100 रुपये, तृतीय 2100 रुपये, चतुर्थ 1100 रुपये तथा पंचम पुरस्कार 500 रुपये प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग सुबह सात बजे होगी, जबकि मैराथन को सुबह 8:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मैराथन का रूट काली मिट्टी ग्राउंड से शुरू होकर भरमाड़ खास बस स्टैंड, राजा का तालाब, ढसोली और देहरी से होते हुए वापस काली मिट्टी ग्राउंड तक रहेगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। मैराथन का आयोजन भगवाल यूथ क्लब की ओर से करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed