फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्मार्ट सिटी में सीवेज की लीकेल को ठीक करने को बजट नहीं

स्मार्ट सिटी में सीवेज की लीकेल को ठीक करने को बजट नहीं

Tue, 26 Feb 2019 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में सीवेज की लीकेल को ठीक करने को बजट नहीं
स्मार्ट सिटी में सीवेज लीकेज दुरुस्त करने को बजट नहीं
विज्ञापन

सचिवालय और कोतवाली वार्ड में नहीं हो रही लीक पाइपों की मरम्मत
एमसी धर्मशाला के पार्षद काट रहे आईपीएच दफ्तर के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में सीवेज पाइप लाइन कई जगह से लीक हो रही है। बजट के अभाव में आईपीएच का सीवेज विंग लीकेज पाइपों को दुरुस्त करने में पूरी तरह असमर्थ है। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर खुले में सीवेज की गंदगी बह रही है। नगर निगम धर्मशाला के सचिवालय और कोतवाली बाजार वार्ड में सबसे ज्यादा सीवेज की पाइपें लीक हो रही हैं। दोनों वार्डों के पार्षद एमसी के अधिकारियों और आईपीएच के सीवेज विंग के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके लीक पाइपों की मरम्मत नहीं हो रही है। पार्षदों को यह बोलकर वापस भेजा जा रहा है कि सीवेज लाइन की पाइपों की मरम्मत के लिए बजट ही नहीं आ रहा है। सचिवालय वार्ड में डिपो बाजार की नीचे की ओर परिधि गृह को जाने वाले सड़क पर सीवेज पाइप लीक है। इसके अलावा कन्या स्कूल के सामने से चीलगाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते, लोअर डिपो बाजार में जोधा मल सराय के सामने, कोतवाली बाजार वार्ड में भी कई स्थानों पर सीवेज की पाइपें लीक हो रही हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए आईपीएच विभाग का सीवेज विंग कोई कदम नहीं उठा रहा है। गुरुद्वारा रोड में भी सीवेज लीकेज की समस्या से लोग परेशान हैं।
कोतवाली बाजार वार्ड की पार्षद तेजेंद्र कौर ने कहा कि सीवेज लीकेज की समस्या का हल नहीं हो रहा है। आईपीएच के अधिकारी कहते हैं कि बजट नहीं आ रहा है। अब गर्मी आने वाली है, ऐसे में गंदगी फैलने से बीमारी होने का भी खतरा है।
विज्ञापन

सचिवालय वार्ड के पार्षद रोहित कुमार ने कहा कि नगर निगम के हाउस में भी सीवेज लाइन को ठीक करने के बारे में कई बार मुद्दा उठाया, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डिपो बाजार से नीचे सबसे ज्यादा लीकेज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed