{"_id":"5c2d057abdec223c700524ca","slug":"191546454394-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटौर में राहगीर से टकराया बस का पिछला हिस्सा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटौर में राहगीर से टकराया बस का पिछला हिस्सा, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौर में बस की टक्कर लगने से राहगीर की मौत
उपचार के दौरान तोड़ा दम, पेंटर का काम करता था व्यक्ति
कांगड़ा। मटौर में पुल क्रॉस करते समय एक बस का पिछला हिस्सा राह चलते एक व्यक्ति से बुरी तरह टकरा गया। टक्कर के बाद व्यक्ति पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में टांडा अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि मटौर पुल को पार करते वक्त यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में पासू निवासी 38 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक पेंटर का काम करता था। किस बस के साथ टक्कर हुई है, इसकी शिनाख्त की जा रही है। निकटवर्ती थानों में मामले की इतलाह कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।