{"_id":"5c02d176bdec2241c54d0fa8","slug":"191543688566-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा दो फेल अभ्यर्थी टीओसी के तहत परीक्षा को करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा दो फेल अभ्यर्थी टीओसी के तहत परीक्षा को करें आवेदन
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जमा दो फेल अभ्यर्थी टीओसी के तहत परीक्षा को करें आवेदन
एसओएस की पहली बार दे रहा फेल विद्यार्थियों को टीओसी की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। एनआईओएस, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फेल हुए विद्यार्थी एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) के लिए टीओसी (ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट) के तहत अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसओएस पहली बार टीओसी की सुविधा दे रहा है। यह सुविधा केवल जमा दो के फेल विद्यार्थियों के लिए ही होगी। वहीं मार्च-2019 में एसओएस की आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं, एसओएस की 2018 के घोषित परीक्षा परिणाम से संबंधित पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करने की तिथियों में संशोधन किया गया है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि 8वीं, 10वीं 12वीं की पुनर्मूल्यांकन और पुनर्परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ सात दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 8वीं, 10वीं और 12वीं एनराल्मेंट/री-अपीयर के परीक्षार्थी चार दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 15 दिसंबर तक 250 रुपये विलंब शुल्क और 31 दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।