फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंप ऑप्रेटर संतोष चौदह साल से निभा रहे राम की भूमिका

पंप ऑप्रेटर संतोष चौदह साल से निभा रहे राम की भूमिका

Thu, 18 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पंप ऑप्रेटर संतोष चौदह साल से निभा रहे राम की भूमिका
आईपीएच में पंप ऑपरेटर संतोष 14 साल से निभा रहे राम की भूमिका
विज्ञापन

संतोष के पिता भी रामलीला में 28 साल तक कर चुके हैं राम का रोल
राम का भूमिका अदा करने पर राम को मानते हैं अपना आदर्श
अशोक चौहान
थुरल(कांगड़ा)। आईपीएच विभाग में पंप ऑपरेटर की नौकरी करने वाले संतोष कुमार शर्मा पिछले 14 सालों से आलमपुर साईं में रामलीला मंच पर भगवान राम चंद्र की भूमिका निभा रहे हैं। संतोष कुमार वर्तमान समय में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल लंबागांव में पंप आपरेटर हैं। जय महावीर क्लब आलमपुर साईं की रामलीला में राम का रोल निभाने वाले संतोष कुमार शर्मा जनता के बीच में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। संतोष शर्मा रामलीला में राम की भूमिका निभाने पर अब राम को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का रोल अदा करने से उनको भगवान राम की महिमा का गुणगान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। वे बड़े लगन से इस रोल को अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता सेवानिवृत्त हेडमास्टर सुरेश कुमार शर्मा ने भी इसी मंच पर 28 वर्ष तक भगवान रामचंद्र की भूमिका निभाई है। उसके बाद उन्होंने एक साल लक्ष्मण का रोल निभाया। उसके बाद लगातार 14 साल तक भगवान रामचंद्र की भूमिका निभा रहा हूं। इस बार इलाके की जनता के अनुरोध पर फिर से 15वें वर्ष भगवान रामचंद्र की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। अपने प्रभावी अभिनय से जनता के बीच वह काफी चर्चित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed