{"_id":"5b1c1fc24f1c1b644d8b5bd8","slug":"191528569794-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ एफआईआर हो रद्द: गुलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ एफआईआर हो रद्द: गुलेरिया
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द हो
अपने बचाव में हथियार उठाना सैनिकों का है कर्तव्य : गुलेरिया
धीरा में हुआ पूर्व सैनिक लीग का सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
धीरा/पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर का मासिक सम्मेलन शनिवार को धीरा ब्लॉक में लीग के अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुआ। इसमें धीरा ब्लॉक के तहत आने वाले रझूं, काहनफट्ट, डेईं, बरसोला, चौकी, क्यारवां, गगल, पनापर, नौरा, कुरल, पुढ़वा, बलौटा आदि इलाकों के पूर्व सैनिकों, वीर नारियां एवं सैनिक परिवारों, पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि पैट्रोल पंप धीरा के साथ मंदिर में आयोजित मासिक सम्मेलन में लीग के लगभग 500 सदस्यों एवं सैनिक परिवारों ने
भाग लिया। लीग अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया ने कहा कि पूर्व सैनिक लीग की गतिविधियों और सैनिक हितों की रक्षा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों की ओर से कैंटीन से संबंधित समस्याओं को सेना अधिकारियों से हल करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीमा में 90 प्रतिशत से अधिक शहादत निचले सैनिकों की होती है। ऐसी एफआईआर तुरंत प्रभाव से रद्द हों। इस मौके 100 वर्षीय सूबेदार विशंभर सिंह, कैप्टन प्रकाश चंद, सूबेदार सूंका राम, भूमि सिंह, तानी राम, प्रताप सिंह, कर्म चंद चौधरी, ओंकार चंद, प्रधान सिंह, प्रमोद सिंह गुलेरिया, जगन्नाथ, शेष राम, केवीएल शर्मा, संतोष कटोच, वीरचक्र विजेता कैप्टन गोवर्धन सिंह राणा, भूरि सिंह, प्रीतम सिंह, सुशील कुमार, एसडीओ कुलदीप सिंह राणा, केहर सिंह, प्रताप सिंह, जुल्फी राम डोगरा, फ्लाइंग आफिसर प्रीतम सिंह, अश्वनी व्यास समेत कई लोग मौजूद रहे।