फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा कालेज के लिए अभी बहुत कुछ करना जरुरी....जयराम ठाकुर

टांडा कालेज के लिए अभी बहुत कुछ करना जरुरी....जयराम ठाकुर

Wed, 02 May 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
टांडा कालेज के लिए अभी बहुत कुछ करना जरुरी....जयराम ठाकुर
टांडा कॉलेज के विकास में बहुत कुछ करना बाकी : सीएम
विज्ञापन

कहा-पिछली सरकार ने बिना बजट के खोल दिए संस्थान
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज को उत्तर भारत के प्रमुख संस्थान के रूप में उभारेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लोगों को विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। हालांकि, कॉलेज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक विशेष स्थान बनाया है, लेकिन फिर भी इसके विकास में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सीएम ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए बड़ी संख्या में बिना बजट के स्वास्थ्य संस्थान खोल दिए थे। इस मौके पर उन्होंने टाइप तीन और टाइप चार के रिहायशों के उन्नयन के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने स्वैच्छिक निधि से एक लाख रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को देने की घोषणा की। ‘इनविजिवलस’टीम को लोक नृत्य प्रतियोगिता को विजेता घोषित किया गया। शिक्षाविदों में शिवालिका पठानिया ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। शिवाली शर्मा ने दूसरा और शुतिया सेन ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज न केवल चिकित्सा शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में उभरा है बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के 200 पद राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे तथा आईजीएमसी शिमला और डॉ. आरपीजीएमसी टांडा दोनों कॉलेजों में पैरामेडिकल स्टाफ के पद जल्द भरें जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की। डा. अवस्थी ने कहा कि कॉलेज के अस्पताल के बिस्तरों की क्षमता 820 है। एससीए अध्यक्ष डा. तेनजिंग नेगी, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक राकेश पठानिया, अरुण मैहरा, अर्जुन सिंह, मुलख राज प्रेमी, रवि धीमान, पूर्व विधायक दूलो राम, एसएसपी संतोष पटियाल इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed