{"_id":"6ae7a26cc441ebd42f0dcb0a","slug":"which-cbc-machine-to-install-hospital-management-is-confused-kangra-news-c-95-1-kng1045-264427-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कौन सी सीबीसी मशीन लगाएं...अस्पताल प्रबंधन कन्फयूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कौन सी सीबीसी मशीन लगाएं...अस्पताल प्रबंधन कन्फयूज
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की सरकारी लैब में सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच सुविधा का इंतजार लंबा होता जा रहा है। करीब डेढ़ साल से यह जांच सुविधा पूरी तरह बंद पड़ी है। इसे दोबारा शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन मशीन चयन को लेकर असमंजस में फंसा है।
अस्पताल में कौन सी क्षमता और तकनीक की सीबीसी मशीन लगाई जाए, इसका तकनीकी आकलन करने में प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशालय और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरी मार्गदर्शन व मंजूरी मांगी है। मुख्यालय से स्पष्ट जवाब मिलने के बाद ही खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
सरकारी लैब की पुरानी सीबीसी मशीन करीब डेढ़ वर्ष पूर्व खराब हो गई थी। मशीन ठीक न होने से अस्पताल में सरकारी स्तर पर जांच बंद हो गई। इसके चलते मरीजों को अस्पताल परिसर में चल रही क्रस्ना लैब का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग जगहों पर दौड़ना पड़ रहा है। इससे नियमित जांच वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जांच की लागत और रीजेंट का खर्च तय करेगा मॉडल
प्रशासन के सामने बड़ा सवाल मरीजों को कम खर्च में जांच सुविधा देना है। मशीन की खरीद कीमत के अलावा केमिकल, रीजेंट और मेंटेनेंस खर्च भी अहम है। इन्हीं वित्तीय व तकनीकी पहलुओं पर निदेशालय से राय मांगी गई है।
दो कंपनियों ने अस्पताल में सीबीसी मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजा है। इसका आकलन नहीं हो पा रहा है कि कौन सी मशीन सही रहेगी। तकनीकी राय के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा गया है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला