फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंचायती राज विभाग तीन साल में भी अपडेट नहीं कर पाया वैबसाइट

पंचायती राज विभाग तीन साल में भी अपडेट नहीं कर पाया वैबसाइट

Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग तीन साल में भी अपडेट नहीं कर पाया वैबसाइट
विपिन चौधरी
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला पंचायतीराज विभाग कांगड़ा तीन साल से अपनी वेबसाइट ही अपडेट नहीं कर पाया है। आलम यह है कि मौजूदा समय में जिला कांगड़ा में नगर निगम के गठन और पुनर्सीमांकन के बाद 748 पंचायतें ही शेष बची हैं, जबकि विभाग की वेबसाइट लोगों को गुमराह कर अभी भी 760 पंचायतें ही दर्शा रही है। जानकारी के अनुसार नगरोटा सूरियां ब्लॉक में दो नई पंचायतें जुड़ी हैं। इसके अलावा नूरपुर में नौ, बैजनाथ में तीन, कांगड़ा में दो और नगरोटा बगवां में एक पंचायत अधिक जुड़ी है, जबकि फतेहपुर ब्लाक से 11 पंचायतें कम हुई हैं। वहीं, नगर परिषद धर्मशाला के नगर निगम बनने के बाद इसमें चार पंचायतें मर्ज हुई हैं, जिन्हें विभाग ने आज दिन तक दुरुस्त नहीं किया है।
इनसेट
किस ब्लॉक से कौन-कौन पंचायतें हुई कम-ज्यादा
जिला का दूसरा सबसे बड़ा ब्लॉक बने फतेहपुर में रैहन, छत्तरजोगियां, छत्तर, गोलवां, खेहर, नेरना, भतराहण, हटपंग, कंदौर, लहरूं, तलाड़ा, मिनतां, पंचायतें नई शामिल हुई हैं, जबकि भेगरवां, पलाख और बहागपुर पंचायतें फतेहपुर ब्लॉक से कटी हैं। वहीं कांगड़ा ब्लॉक से पद्धर, तंगरोटी और भलाह जंदरा पंचायतें कम हुई हैं, जबकि दो पंचायतें खरट खास और सलाह जंदरा जुड़ी हैं। वहीं, नगरोटा सूरियां ब्लॉक से जवाली, ठन और कैहरियां कम हुई हैं, जबकि मरियाणा पंचायत जुड़ी है। इसके अलावा धर्मशाला ब्लॉक में पद्धर, पटला जदरांगल और तंगरोटी पंचायतों को शामिल किया गया है, जबकि जटेहड़, सकोह, मंत, ऊपरली बड़ोल, खनियारा और सिद्धपुर पंचायतें नगर निगम में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन

कोट
-जिला कांगड़ा के विभिन्न ब्लॉकों से कम और ज्यादा हुई पंचायतों का लेखा जोखा नए वित्तीय वर्ष में ठीक कर दिया जाएगा। - मनीश कुमार, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अब क्या है पंचायतों की स्थिति
पंचायत पहले अब
नगरोटा सूरियां 46 48
इंदौरा 49 49
नूरपुर 43 52
फतेहपुर 63 54
परागपुर 75 75
देहरा 64 64
भवारना 46 46
पंचरुखी 37 37
लंवागांव 55 55
बैजनाथ 48 51
कांगड़ा 53 55
नगरोटा बगवां 44 45
रैत 54 54
सुलह 47 47
धर्मशाला 24 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed