फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगडा में स्कूटी-बाईक ख़रीदने का बड़ा क्रेज

कांगडा में स्कूटी-बाईक ख़रीदने का बड़ा क्रेज

Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांगडा में स्कूटी-बाईक ख़रीदने का बड़ा क्रेज
बाइक-स्कूटी का सबसे ज्यादा क्रेज, 800 वाहन बिके
विज्ञापन

कांगड़ा/देहरागोपीपुर/पालमपुर। धनतेरस पर लोगों ने वाहनों की खूब खरीदारी की। कांगड़ा में दोपहिया वाहनों की रिकार्ड सेल हुई तो लोगों ने दिवाली के लिए बुकिंग भी करवाई।
ब्रजेश्वरी होंडा शोरूम में स्कूटी और बाइक के ख़रीदारों की चहल-पहल रही। एक्टिवा स्कूटी के लिए युवक-युवतियों का क्रेज दिखा। शोरूम के एमडी समीर बस्सी ने बताया कि स्कूटी के साथ-साथ लोगों ने होंडा की बाइक के प्रति ख़ासी दिलचस्पी दिखाई। शोरूम में 300 दोपहिया वाहन बिके, जबकि 50 की बुकिंग हुई। ओरिएंटल मोटर्स टीवीएस के एमडी कपिल वालिया ने बताया कि लोगों ने 95 दोपहिया वाहन ख़रीदे, जबकि 50 वाहनों की बुकिंग करवाई। सैनी सुजुकी के सौरव सैनी ने बताया कि उनके शोरूम में 50 दोपहिया वाहनों की सेल हुई, जबकि 25 वाहनों की बुकिंग हुई। महिंद्रा दोपहिया शोरूम के विमल वालिया ने कहा कि शोरूम में पांच वाहन बिके। बेदी आटोमोबाइल के मैनेजर मुनीश ने कहा कि पियाजो वेस्पा के 15 वाहन बिके, जबकि 20 की बुकिंग हुई। उधर, नूरपुर में भी करीब 100 दोपहिया वाहन बिके। इसके अलावा करीब दो दर्जन कारें बिकीं।
विज्ञापन

देहरा के सुनहेत स्थित हीरो शोरूम के मालिक मोहित शर्मा का कहना है कि दिवाली तक करीब 60 बाइक और स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। 100 से अधिक वाहन बिकने की उम्मीद है। होंडा शोरूम के मालिक भूषण का कहना है कि उनके भी करीब पांच-छह दर्जन दोपहिया वाहन बुक हो चुके हैं। महिंद्रा शोरूम के सतीश कुमार का कहना है कि उनके करीब तीन से चार दर्जन दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं पालमपुर व ठाकुरद्वारा में करीब 160 दोपहिया वाहनों की बिक्री दो शोरूम में हुई। बीआरएस हीरो मोटरकार्प के एमडी सचिन वर्मा ने बताया कि करीब 100 टू व्हीलर की खरीदारी हुई। जबकि 50-100 से टू व्हीलर की बुकिंग दीवाली के लिए हुई है। संगम बजाज ठाकुरद्वारा के एमडी वरुण खट्ट ने बताया कि धनतेरस पर करीब 60 टू व्हीलर उनके शोरूम में बिक्री हुई। जबकि दिवाली के लिए भी 60 टू व्हीलर की बुकिंग लोगों ने करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed