फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब घर बैठे पास होंगे भवन के नक्शे

अब घर बैठे पास होंगे भवन के नक्शे

Sun, 14 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे पास होंगे भवन के नक्शे
धर्मशाला में अब घर बैठे पास होंगे भवन के नक्शे
विज्ञापन

नक्शा पास करवाने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
नगर निगम धर्मशाला जल्द शुरू करेगी नई व्यवस्था
बार-बार नहीं लगाने होंगे एमसी दफ्तर के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अब किसी भी भवन का नक्शा पास करवाने के लिए लोगों को नगर निगम दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एमसी धर्मशाला भवनों के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया सरल करने जा रही है। एमसी भवन निर्माण की मंजूरी और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की प्रक्रिया नगर निगम धर्मशाला ने पूरी कर दी है। अभी तक नगर निगम क्षेत्र में मकान बनाने से ज्यादा लोगों को दौड़-धूप नक्शा पास करवाने के लिए करनी पड़ती है। मकान का नक्शा पास कराने के लिए फाइल पास होने में महीनों तक लोगों को इंतजार करना पड़ता था। फाइल नगर निगम कार्यालय में एक टेबल से दूसरी टेबल पर ही घूमती रहती थी। ऐसे में प्रदेश सरकार ने नगर निगम में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन करने का निर्णय लिया।
ऑनलाइन आवेदन में देने होगी ये डिटेल
नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को बिल्डिगं एक्ट, शपथ पत्र, साइट प्लान बिल्डिंग प्लान, जमीन की रजिस्ट्री, मालिक का नाम व पूरा पता, नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्चर के हस्ताक्षर व मुहर, बिल्डिंग प्लान की सिक्योरिटी, हाउस टैक्स की एनओसी आदि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

अधूरी जानकारी पर रुक जाएगी प्रक्रिया
नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम के बिल्डिंग एक्ट के तहत सभी जानकारी देना जरूरी होगी। अगर आधी-अधूरी या गलत जानकारी दी तो वेबसाइट पर नक्शा पास करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी। इसके अलावा आवेदक समय-समय पर घर बैठे ही यह भी देख पाएंगे कि आपकी फाइल का वर्तमान में क्या स्टेटस है। निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जानबूझ कर नक्शा पास करने में देरी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि भवनों के नक्शे पास करने के लिए साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है, जो जल्द काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed