{"_id":"5b312d4c4f1c1b6a4d8b8828","slug":"181529949516-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परागपुर में रोजाना लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परागपुर में रोजाना लग रहा जाम
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
परागपुर में रोजाना लग रहा जाम, लोग परेशान
परागपुर (कांगड़ा)। नैहरनपुखर से वाया परागपुर होकर छोटे वाहनों की आमद बढ़ने से आए दिन ट्रैफिक जाम होना आम हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। आजकल ज्यादातर पर्यटक एवं अन्य लोग अपने निजी वाहनों से वाया परागपुर होकर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तरफ आवाजाही कर रहे हैं। इससे इस सड़क पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। इसके चलते परागपुर में ट्रैफिक कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर मांग उठने लगी है। सन्नी, अजय, रणधीर सिंह, अरुण कुमार, अजय कुमार, संजीव शर्मा, अंशुम, निशांत, अनिल, पंकज ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि नैहरनपुखर चौक और परागपुर बस स्टैंड के समीप यातायात पुलिस कर्मी को नियुक्त किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि परागपुर बस स्टैंड के समीप स्थित बैंक कार्यालयों के पास खड़े होने वाले वाहनों को अन्य स्थान में खड़ा किए जाने का विकल्प तलाशा जाए। इन छोटे वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किए जाने से स्थानीय लोगों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है।