{"_id":"5acbc5164f1c1bdd618b6678","slug":"181523303702-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल के चयन पर भड़के मनेई पंचायत के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल के चयन पर भड़के मनेई पंचायत के लोग
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बीपीएल के चयन पर भड़के मनेई के लोग
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मनेई में आम सभा के दौरान बीपीएल के चयन पर लोगों ने विरोध प्रकट किया। पंचायत वासी दर्शन सिंह, रमेश चंद, नंद लाल, प्रकाश चंद, संजीव कुमार, श्याम लाल, गायत्री देवी, हरनाम सिंह, बलविंद्र सिंह, केवल सिंह, देवराज, संसार चंद, अंग्रेज सिंह, जोगिंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत के नुमाइंदों ने जो सर्वे किया है, उसमें बहुत खामियां हैं। जो पात्र लोग थे उनको बाहर किया गया है और संपन्न लोगों को सूची में जोड़ा गया है। पंचायत ने बीपीएल सूची में जानबूझ कर अपने लोगों को फायदा दिया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच करने की गुुहार लगाई है और फिर से सर्वे करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जब पंचायत सचिव से बीपीएल के लोगों की सूची मांगी गई तो सचिव ने लिस्ट देने से इंकार कर दिया। उधर, पंचायत प्रधान मनेई कृपाल संधू ने कहा कि जो लोग वीपीएल सर्वे का विरोध कर रहे हैं वे खुद बीपीएल में आना चाहते थे और जो परिवार बीपीएल में डाले हैं वे पंचायत ने 208 लोगों के सामने आमसभा के दौरान डाले हैं।