फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बंगोली में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान जली

बंगोली में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान जली

Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बंगोली में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान जली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल की बंगोली पंचायत में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय निवासी शाम कुमार ने बताया कि शनिवार रात शॉर्ट सर्किट होने से उनकी दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखा लगभग 70 हजार रुपये सामान जल कर राख हो गया। दुकान में स्टेशनरी, मनियारी और बच्चों के खाने की चीजें थी। बताया जा रहा है कि वह किसी कारणवश अपने रिश्तेदारों के घर गया हुआ था कि पीछे से उसके पुत्र ने रात को दुकान बंद की। रात को 12 बजे के आसपास उसकी दुकान में आग लग गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके पारिवारिक सदस्यों काबू पाया, लेकिन तब तक अंदर रखा सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान दया राम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी कर्ण सिंह ने कहा कि प्रभावित शाम कुमार और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। स्थानीय पंचायत प्रधान दया राम ने प्रशासन से प्रभावित शाम कुमार की सहायता करने की मांग की है ।


जसूर में सब्जी का खोखा जला
जसूर (कांगड़ा)। जसूर कस्बे के रेलवे फाटक के पास पुरानी सब्जी मंडी में रात को आग लगने से एक सब्जी का खोखा राख हो गया। खोखे के मालिक प्रवीण कुमार निवासी मुख्तयाल के अनुसार आग लगने से उसकीे 30 हजार रुपये की सब्जी जल गई है। पंचायत प्रधान रजनी महाजन ने कहा कि शनिवार रात करीब 10 बजे उनके पति राजेंद्र जब घर से बाहर निकले तो उन्होंने खोखे में आग को देखकर फायर ब्रिगेड स्टेशन को सूचित किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों शिवचरण, ड्राइवर रविंदर सिंह और फायरमैन गुरदयाल सिंह के अलावा स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed