फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर, बैजनाथ, धीरा और बड़ोह की होगी 12 फरवरी को भर्ती

पालमपुर, बैजनाथ, धीरा और बड़ोह की होगी 12 फरवरी को भर्ती

Fri, 02 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर, बैजनाथ, धीरा और बड़ोह की होगी 12 फरवरी को भर्ती
पालमपुर(कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कांगड़ा और चंबा जिला के युवकों के लिए सेना भर्ती रैली 12 से 21 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक पालमपुर ने बताया कि 12 फरवरी को जिला कांगड़ा की पालमपुर, बैजनाथ, धीरा और बड़ोह, 13 फरवरी को डाडासीबा, देहरागोपीपुर, धर्मशाला, हारचक्कियां, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी और रक्कड़, 14 फरवरी को फतेहपुर, इंदौरा, जसवां, ज्वाली और कांगड़ा, 15 फरवरी को खुंडियां, मुल्थान, नगरोटा बगवां, नूरपुर, शाहपुर और थुरल तहसीलों एवं उपतहसीलों के ऑनलाइन रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए सोल्जर जीडी के पदों के भर्ती होगी। वहीं 17 फरवरी को चंबा जिला के भलेई, भटियात, भरमौर, चंबा, चुराह, डलहौजी, सलूनी, होली, सिहुंता ऑनलाइन रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए सोल्जर जीडी के पदों के भर्ती होगी। इसके अलावा 18 फरवरी को कांगड़ा एवं चंबा जिला के ऑनलाइन रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए सोल्जर क्लर्क, 19, 20 और 21 फरवरी को उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच के लिए निर्धारित किए गए हैं। सेना भर्ती रैली को पूरे पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाता है। उम्मीदवार दलालों का शिकार न बनें। विवि परिसर में कैंटीन आदि की कोई व्यवस्था नहीं होगी। भर्ती कांगड़ा और चंबा के उम्मीदवारों के लिए होगी और सभी ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं। एडमिट कार्ड साइज पेपर पर ब्लैक एंड वाइट प्रिंट होना चाहिए। भर्ती के दौरान गेट सुबह दो बजे बजे खुलेंगे और सुबह सात बजे बंद होंगे। उम्मीदवार अपना आधार कार्ड जरूर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed