{"_id":"5a6cbfc34f1c1b410b8b556b","slug":"181517076419-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कांगड़ा को देंगे करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कांगड़ा को देंगे करोड़ों की सौगात
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के अपने पहले शीतकालीन प्रवास के लिए 28 जनवरी को बैजनाथ के बीड़ पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अनेक विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री 28 जनवरी को दोपहर बाद 3:25 बजे बीड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अतिरिक्त भवन (विज्ञान खंड) की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे शिवमंदिर बैजनाथ में पूजा अर्चना करेंगे। सायं 4:20 बजे वे लोक निर्माण विभाग के समीप मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
डीसी संदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के महाकाल में 5.40 बजे देवी भवन परिसर महाकाल मंदिर घाट के निर्माण और मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वे महाकाल मंदिर भी जाएंगे। वे सायं 6:30 बजे चकोल, भेरू और रक्कड़ मझैरना गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना और सायं 7 बजे झिकली भेठ, कोकैना पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव पालमपुर के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में होगा।
मुख्यमंत्री 29 जनवरी को प्रात: 10.50 बजे पालमपुर तहसील के भोड़ल में पेयजल संवर्धन योजना घार भोड़ल की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रात: 11.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में राज्यपाल के साथ शून्य लागत खेती केंद्र के शिलान्यास और पशु रोग अनुसंधान लैब के उद्घाटन अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । वह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे। सायं 3 बजे धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र मेें कंड करिडयाना में डोढन नाला पर करडियाना से जूल के लिए निर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 4 बजे चेलियां में सकोह-चेलियां सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव धर्मशाला के परिधि गृह में होगा। मुख्यमंत्री 30 जनवरी को प्रात: 10.20 बजे नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के धलूं में रमेहड़ से भतोहड़ को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 10.45 बजे इक्कू खड्ड पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे। वह प्रात: 11.15 बजे मोहालकड़ में पधर से निहुंडा सड़क का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत 11.45 बजे नगरोटा बगवां में एकीकृत विद्युत विकास योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री रड में 12.20 बजे रड से पंजेहर सड़क का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद 1 बजे डडकर से सिंबलहार सड़क एवं औंछ खड्ड पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री 1.45 बजे बड़ोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत 30 जनवरी को सायं 5.15 बजे कांगड़ा से टांडा सड़क के सुधारीकरण और उन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत सायं 5.45 बजे ग्राम पंचायत कनेड़ और रिनखुई में बहाव सिंचाई योजना खबली कूहल का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव धर्मशाला के परिधि गृह में होगा।
विज्ञापन
31 जनवरी को प्रात: 11:45 बजे जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अप्पर खैरा की वाहे-दा-पट्ट पंचायत में मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12:10 बजे जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 3:30 बजे आलमपुर और लंबागांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव धर्मशाला के परिधि गृह में होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 1 फरवरी को मुख्यमंत्री सुलह विधानसभा क्षेत्र के मैंझा में प्रात: 11: 10 बजे और भवारना में 11:45 बजे भवारना में भाड़ल-कठियारा सड़कों के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 2:50 बजे गढ़ में उठाऊ पेयजल योजना झरेठ, समन, पनिहार, स्वर्णू खरोल, मुंडी, रझूं, तथा पेयजल योजना परोर खरोट और डरोह के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 3:50 बजे तहसील पालमपुर के कुरल में उठाऊ पेयजल योजना कुरल का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव धर्मशाला के परिधि गृह में होगा।