{"_id":"5a146c9a4f1c1bf4688bc96b","slug":"181511287962-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत ड्राइविंग पर अब जब्त होंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत ड्राइविंग पर अब जब्त होंगे लाइसेंस
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला पुलिस की मासिक क्राइम बैठक में सड़क हादसों पर अहम निर्णय लिए गए। एसपी रमेश छाजटा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। बिना हेल्मेट चालकों के पुलिस चालान काटने के साथ बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस जब्त कर रद्द करवाएगी। इसके अलावा बैठक में सामने आया कि दोपहिया वाहनों के हादसों का कारण गलत दिशा से ओवरटेक करना रहता है।
क्राइम मीटिंग में फैसला लिया गया कि गलत दिशा से ओवरटेक करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। गलत दिशा से ओवरटेक करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटने के साथ उनका लाइसेंस जब्त कर उसे रद्द करने की सिफारिश पुलिस करेगी। एसपी डॉ. रमेश छाजटा ने बताया कि मासिक क्राइम मीटिंग में रोड सेफ्टी पर ध्यान देने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि चालान समस्या का हल नहीं है। लोगों को जागरूक करना होगा।