फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कागजों में खर्च हुई हैरिटेज विलेज के विकास कार्यों की धनराशि

कागजों में खर्च हुई हैरिटेज विलेज के विकास कार्यों की धनराशि

Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कागजों में खर्च हुई हैरिटेज विलेज के विकास कार्यों की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। हैरिटेज विलेज गरली और परागपुर में साइन बोर्ड न होने के कारण यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हैरिटेज विलेज में पहुंचने के लिए पर्यटकों को स्थानीय लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है। कई बार तो पर्यटक गलत दिशा में निकल जाते हैं। इससे पर्यटकों को हैरिटेज विलेज पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है।

साल 2007 में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव ने तत्कालीन उपायुक्त कांगड़ा एवं हैरिटेज विलेज कमेटी गरली परागपुर के अध्यक्ष को कलोहा और नैहरनपुखर सहित अन्य स्थल में हैरिटेज विलेज परागपुर और गरली को जाने के लिए दर्शाते साइन बोर्ड स्थापित करने के आदेश दिए थे। इसके लिए तीन लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई थी। कमेटी ने तीन लाख रुपये में से 36 हजार रुपये भी खर्च कर दिए, लेकिन किसी भी मार्ग पर कमेटी साइन बोर्ड नहीं लगा सकी। वहीं, पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट लिटरेचर के लिए भी दो लाख रुपये स्वीकृत किए। उनमें से भी 32 हजार रुपये खर्च कर दिए गए हैं, लेकिन उक्त लिटरेचर कहां पर रखा गया है। इसकी जानकारी न ही लोगों को है और न ही प्रशासन को। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने होम स्टे की इंप्रूवमेंट के लिए भी तीन लाख रुपये स्वीकृत किए थे। कमेटी ने उक्त धनराशि से ज्यादा चार लाख 83 हजार रुपये उक्त कार्य पर खर्च डाले। इसकी जानकारी भी लोगों और कमेटी को नहीं है कि धन कहां पर खर्च किया गया। उधर, वाइस प्रेजिडेंट गरली-परागपुर हैरिटेज कमेटी मलोक सिंह ने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं कि सरकार ने जो धनराशि परागपुर और गरली हैरिटेज विलेज के लिए स्वीकृत की थी। उसे कहां पर खर्च किया गया। इस बारे में पर्यटन विभाग से मामले की असलियत जानने के लिए पत्राचार किया जाएगा ताकि हमें भी वास्तविकता का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed