{"_id":"5a01f8ee4f1c1b8d698b9fa1","slug":"181510078702-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भंगाल को सड़क के रास्ते टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा भंगाल को सड़क के रास्ते टीम रवाना
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के 70 मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ की स्थापना के लिए सात सदस्यीय दल को चंबा के न्याग्रां के रास्ते से पैदल बड़ा भंगाल रवाना कर दिया गया है। यह दल सोमवार शाम को बैजनाथ से चंबा के न्याग्रां के लिए वाहन के माध्यम से रवाना हुआ है। आगे यह दल कठिन रास्ते से होते हुए बड़ा भंगाल तक पैदल सफर तय करेगा। पूर्व में दल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से बड़ा भंगाल भेजने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम के अनुकूल न रहने पर निर्वाचन आयोग ने दल को पैदल रास्ते से बड़ा भंगाल भेजने का निर्णय लिया है। वर्तमान में बड़ा भंगाल में 70 के करीब मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं के लिए बड़ा भंगाल स्थित मिडिल स्कूल में पोलिंग बूथ की स्थापना की जाएगी। मौसम के अनुकूल रहने पर दल को वापस हेलीकॉप्टर से पालमपुर लाया जा सकता है। मौसम के अनुकूल न रहने पर दल को इसी रास्ते वापस आना पड़ेगा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी ने बताया कि सोमवार शाम को दल को बड़ा भंगाल के लिए न्याग्रां के रास्ते से रवाना कर दिया गया है।