फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दाड़ी मैदान से पुलिस की मौजूदगी में उखाड़ी स्टेज

दाड़ी मैदान से पुलिस की मौजूदगी में उखाड़ी स्टेज

Sat, 12 Jan 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
दाड़ी मैदान से पुलिस की मौजूदगी में उखाड़ी स्टेज
दाड़ी मेला मैदान से पुलिस ने उखड़वाया
विज्ञापन

बोहेमिया लाइव शो के लिए बना स्टेज
बिना परमिशन लिए मैदान में शो करवाने की हो रही थी तैयारी
आयोजन से दो घंटे पहले हरकत में आया पुलिस प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय रैप स्टार बोहेमिया के लाइव शो के लिए दाड़ी मेला मैदान में सजाई गई स्टेज कार्यक्रम से पहले ही पुलिस की मौजूदगी में उखाड़ी गई। शो के आयोजकों ने दाड़ी मेला मैदान में बिना अनुमति लिए ही लाइव शो करवाने की तैयारी कर ली थी। इस दौरान आयोजकों ने जहां शो के लिए स्टेज का निर्माण कर दिया था, वहीं साउंड सिस्टम को भी सजाया जा रहा था। हैरानी इस बात की थी कि आयोजकों ने दाड़ी मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय रैप स्टार बोहेमिया का शो करवाने के लिए न तो एमसी से परमिशन ली थी और न ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की थीं। आयोजकों ने बिना किसी को बताए दाड़ी मैदान में साउंड सिस्टम और स्टेज सजाने से संबंधित अन्य सामान को पहुंचा दिया और स्टेज बनाने सहित लोहे की ग्रिलें लगाकर बाड़बंदी भी कर दी। वहीं शो शुरू होने से करीब दो घंटे पहले पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक लग गई। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा और दाड़ी मेला मैदान में सजाई गई स्टेज सहित अन्य गतिविधियों को रोका। जब तक मैदान से सामान की गाड़ियां चली नहीं गईं, तब तक पुलिस टीम मौके पर ही डटी रही। वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद बोहेमिया के शो पर पानी फिर गया। आयोजकों पर आरोप था कि उन्होंने आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को गुमराह किया था।

इन कारणों से रद्द हुआ बोहेमिया का लाइव शो
अविनाश वशिष्ठ निवासी गांव और डाकघर तारागढ़ तहसील भटियात जिला चंबा ने 12 जनवरी शनिवार को पुलिस मैदान में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। पत्र में उसने जिक्र किया था कि वह एक एनजीओ के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और इसका कुछ हिस्सा अनाथ बच्चों को देगा। बाद में पुलिस का पता चला कि आयोजन में विदेशी कलाकार भी भाग ले रहे हैं और काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि आवेदन में इस तरह का कोई जिक्र नहीं था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने शो की परमिशन को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन



-आयोजकों ने गलत जानकारी देकर आयोजन करवाने की कोशिश की थी, इसलिए पुलिस मैदान की स्वीकृति रद्द की गई थी। वहीं शनिवार को आयोजक दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंच गए थे तो उन्हें वहां से हटाया गया। - संतोष पटियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन



दाड़ी मेला ग्राउंड में बिना औपचारिकता के संगीत कार्यक्रम करवाने की जानकारी मिलने पर उसे हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस पर लगाम कसा जाए। -संदीप कुमार, डीसी कांगड़ा।


लाइव शो कार्यक्रम के आयोजकों ने इस ग्राउंड में कार्यक्रम करने की किसी प्रकार की परमिशन नहीं ली है। इस बारे में जिला प्रशासन को इसकी शिकायत कर दी गई है। - संदीप कदम, एमसी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed