{"_id":"5bd0be03bdec22698c6e3fd2","slug":"171540406787-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढी ने दो गोल्ड से जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढी ने दो गोल्ड से जीती हॉकी प्रतियोगिता
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चड़ी ने धर्मशाला को हराकर जीती हॉकी प्रतियोगिता
सिंथेटिक ट्रैक परिसर पर हुई जिला स्तरीय स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खेल विभाग कांगड़ा ने धर्मशाला में जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में धर्मशाला ए, बी, मटौर, करियाडा, चड़ी, लदवाड़ा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चड़ी और धर्मशाला के बीच खेला गया। इसमें चड़ी ने धर्मशाला को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य सुखविंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता के बाद ऊना में 29 और 30 अक्तूबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए कांगड़ा जिला की टीम का चयन किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।