फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आवास योजनाओं में सफाई कर्मियों को दें प्राथमिकता

आवास योजनाओं में सफाई कर्मियों को दें प्राथमिकता

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
आवास योजनाओं में सफाई कर्मियों को दें प्राथमिकता
आवास योजनाओं में सफाई कर्मियों को दें प्राथमिकता
विज्ञापन

धर्मशाला में बोले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जगदीश हीरेमनी ने कांगड़ा जिला प्रशासन एवं धर्मशाला नगर निगम के अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं में सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देना सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम भत्तों की समय पर अदायगी तय करवाने और उनके नियमित स्वास्थ्य निरीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। जगदीश हीरेमनी यहां सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
बैठक में सफाई कर्मचारियों की कार्य के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास व्यवस्था, शिक्षा और अन्य व्यवसायों में रोजगार के अवसरों की संभावना पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सफाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आश्रितों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए। वहीं सफाई कर्मचारियों की समस्या के समाधानों को लेकर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों सहित निगरानी समिति बनाने और हर तीन महीने में बैठक करना सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ठेकेदार की ओर से सुरक्षा संबंधी एवं अन्य नियमों की अवहेलना की शिकायतों के मद्देनजर निगम के अधिकारियों को कहा कि नियमों की अवहेलना पर धर्मशाला शहर की सफाई का ठेका प्राप्त करने वाले ठेकेदार का टेंडर रद्द किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम उन्हें निगम की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस मौके अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी एमआर भारद्वाज ने जगदीश हीरेमनी का आभार जताया। इस दौरान एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सहित सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed