फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चमोटू में गिरी आसमानी बिजली, छह लोग झुलसे

चमोटू में गिरी आसमानी बिजली, छह लोग झुलसे

Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चमोटू में गिरी आसमानी बिजली, छह लोग झुलसे
चमोटू में बिजली गिरने से छह लोग झुलसे
विज्ञापन

चार प्राथमिक उपचार के बाद भेजे घर, दो गोपालपुर अस्पताल में दाखिल
घर के बरामदे के स्लेट टूटे, बिजली उपकरण भी जले
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। डाढ़ गांव के चमोटू में शनिवार को दिन के समय आसमानी बिजली गिरने से पांच महिलाओं समेत छह लोग झुलस गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद इन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां पर चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि यमुना देवी (70) और सलोचना देवी (29) का अभी भी उपचार चल रहा है। सलोचना देवी शादी समारोह में मेहमान बनकर आईं थीं। इसके अलावा घर के बरामदे में लगाए गए स्लेट टूट गए हैं, जबकि टीवी, फ्रीज और बिजली मीटर भी जल गए हैं।
चमोटू में जिस स्थान पर शनिवार को आसमानी बिजली गिरी है। वहीं, पड़ोस में माधो राम के घर में शादी समारोह चल रहा था। गनीमत यह रही कि बिजली शादी वाले घर में नहीं गिरी। नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। शनिवार को करीब साढ़े 12 बजे दो बार आसमानी बिजली गिरी। इसमें एक बार यमुना देवी और दूसरी बार अनु देवी के समीप यह बिजली गिरी। अनु देवी के पांव के अंगूठा भी चोटिल हुआ है। उधर, डाढ़ पंचायत की प्रधान सरला देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों और घायल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बाक्स
ये लोग हुए घायल
आसमानी बिजली गिरने से यमुना देवी (70) के शरीर की एक साइड पूरी तरह सुन हो गई है, जबकि सलोचना देवी (29) की पीठ झुलसी है। दोनों का पीएचसी गोपालपुर में उपचार चल रहा है। इसके अलावा सुरेश कुमार (30), इंद्रा देवी (32), बिमला देवी (48) और पिंकी देवी (28) भी आसमानी बिजली की चपेट में आई हैं। इन चारों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed