{"_id":"5ae8b47c4f1c1b23338b61ca","slug":"171525199996-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन पर जयराम शांता की सलाह पर कर सकते हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन पर जयराम शांता की सलाह पर कर सकते हैं काम
Updated Wed, 02 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम और शांता में एक घंटे गुफ्तगू
सीएम शांता की सलाह पर कर सकते हैं काम
मुख्यमंत्री ने कहा-पर्यटन शांता का प्रिय विषय
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। जयराम ठाकुर की सरकार ने तय कर लिया है कि अब तक पूर्व भाजपा की सरकारों में हाशिए पर गए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमार के कई फैसलों पर उनकी राय महत्वपूर्ण होगी। वह पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सलाह पर कोई फैसला ले सकते हैं। इसके संकेत मुख्यमंत्री ने पालमपुर में साफ दे दिए हैं।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के घर यामिनी पालमपुर पहुंचे। उसके बाद जयराम ठाकुर और शांता की करीब एक घंटे तक बंद कमरे में अकेले में बात हुई। इसके बाद ब्रेकफास्ट भी किया। तीन माह के कार्यकाल में सीएम जयराम राम का शांता के घर दो बार ब्रेकफास्ट करने से साफ है कि जयराम शांता के अनुभव का फायदा लेना चाहते हैं। प्रदेश में हुए तबादलों को लेकर शांता ने अंदरखाते नाराजगी भी जाहिर की थी। लिहाजा, अब सरकार ने तबादलों पर भी पूर्ण रोक लगा दी है। बड़ी बात यह है कि सोमवार को शांता के घर मंत्री विपिन परमार और मंत्री विक्रम ठाकुर ने शांता सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पालमपुर के रोप-वे समेत पर्यटन के कई बिंदुओं पर मंथन किया। दूसरे ही दिन शांता कुमार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पालमपुर में कह दिया कि पर्यटन शांता कुमार का प्रिय विषय है। उनके दिमाग में इसे लेकर कई विषय हैं। लिहाजा, उनके सुझावों को लेकर मार्गदर्शन पर काम किया जाएगा।