{"_id":"5ad8d9ff4f1c1b80028b5748","slug":"171524161023-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मरे बच्चों की आत्मिक शांति के लिए रस्म क्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मरे बच्चों की आत्मिक शांति के लिए रस्म क्रिया
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारे गए बच्चों की आत्मिक शांति के लिए रस्म क्रिया
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की ठेहड़ पंचायत में नौ अप्रैल को दर्दनाक स्कूल बस हादसे में अकाल मौत का ग्रास बने मासूम स्कूली बच्चों की आत्मिक शांति के लिए रस्म क्रिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया सहित शोक सतंप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए वीरवार को ठेहड़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित अन्य नेताओं ने भी दु:खी परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। उधर, एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस हादसे के शिकार बच्चों सहित अन्य लोगों की अस्थियां विसर्जित के लिए प्रशासन की ओर से शेष परिवारों के लिए विशेष तौर पर वाहन की व्यवस्था की गई।