फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   केंद्र से उठाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर का मामला

केंद्र से उठाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर का मामला

Sun, 15 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
केंद्र से उठाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर का मामला
केंद्र से उठाया जाएगा ट्रामा सेंटर का मामला
विज्ञापन

ज्वालामुखी में बोले, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में ट्रामा के मामले को प्रदेश सरकार की ओर से भारत सरकार को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मांग उठाई जाएगी कि ज्वालामुखी के लिए ट्रामा सेंटर स्वीकृत किया जाए। यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक भेंटवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि निरोग भारत की हम बात करते हैं तो हिमाचल प्रदेश रोग मुक्त प्रदेश बने उसके लिए भी हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैलनेस सेंटर का शुभारंभ किया है। इसे प्रदेश में 200 स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें जो हमारे हेल्थ सब सेंटर हैं उनको वैलनेस सेंटर का नाम दिया गया है। परमार

ने कहा कि अब इस वैलनेस सेंटर के माध्यम से यह सुविधा हेल्थ सब सेंटर में उपलब्ध करवाई जाएगी, जो 200 स्थानों पर हिमाचल प्रदेश में मिलेगी। इसमें जिला कांगड़ा भी है और उसमें ज्वालाजी के भी कुछ हेल्थ सेंटर शामिल हैं। इस मौके पर विधायक रमेश धवाला, जिला महामंत्री अभिषेक पाधा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed