{"_id":"5ad0ec054f1c1b360b8b45f6","slug":"171523641349-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेश में खुलेंगे टेलीमेडिसन सेंटर: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेश में खुलेंगे टेलीमेडिसन सेंटर: परमार
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में खुलेंगे टेली मेडिसन सेंटर: परमार
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के सम्मेलन में बोले मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में शुक्रवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही टेली मेडिसन सेंटर खोले जाएंगे। योजना के तहत जिला कांगड़ा और सिरमौर में कुछ केंद्रों की स्थापना की गई है। इनमें बीएससी नर्सिंग की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने इस वित्त वर्ष में निशुल्क दवाओं के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में शीघ्र ही वैलनेस केंद्र भी खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की ह़ड्डी हैं। विभाग के कार्यक्रमों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष वेतन विसंगति को दूर करने, इस वर्ग को तकनीकी ट्रेड में शामिल करना और बंद पड़े पदोन्नति चैनल को फिर से शुरू करना आदि मांगें रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर इन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर संघ की उपाध्यक्ष सोनिया डढवाल, महासचिव रविदत्त भारद्वाज, जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष हरीश शर्मा, महासचिव सुभाष और शांति परमार, जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी, तहसीलदार मनोज कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष डॉ. नरेश बिरमानी और पूर्व विधायक संजय चौधरी आभिद मौजूद रहे।