फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गृह कर न देने पर 25 रसूखदारों को नोटिस

गृह कर न देने पर 25 रसूखदारों को नोटिस

Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गृह कर न देने पर 25 रसूखदारों को नोटिस
धर्मशाला। हाउस टैक्स न देने वालों पर नगर निगम धर्मशाला ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम ने स्मार्ट सिटी के 25 रसूखदारों को गृह कर न देने पर नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब दस दिन में मांगा गया है। अगर तय समयसीमा में नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो नगर निगम आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी धर्मशाला के 25 रसूखदारों ने अभी तक वर्ष 2016-17 का गृह कर जमा नहीं करवाया है, जो करीब 88 लाख रुपये बनता है। एक साल का गृह कर जमा करवाने की अवधि 31 मार्च तक होती है। लेकिन 11 महीने का समय बीतने के बाद गृह कर जमा न करवाने पर अब नगर निगम ने नोटिस भेजना शुरू कर दिए हैं। यह टैक्स जमा न करवाने वालों में अधिकतर डिफाल्टर होटल और अन्य बड़े कारोबारी शामिल हैं। इनका साल का गृह कर दो से तीन लाख रुपये से अधिक ही होता है।
विज्ञापन

इधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि लंबे अरसे से इन गृहकर दाताओं को टैक्स जमा करवाने के लिए सूचित किया जा रहा है। लेकिन अब इनको नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें इन्हें 10 दिनों में गृह कर जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह बाद आज होगी एमसी की आम सभा
नगर निगम धर्मशाला की आम सभा मंगलवार को होगी। आम सभा का आयोजन सितंबर महीने के बाद फरवरी में हो रहा है। आमसभा न होने के कारण शहर के कई विकास कार्य बंद पड़े थे। इसके अलावा कई कामों को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। साथ ही लक्ष्य योजना को नगर निगम धर्मशाला में जारी रखने को लेकर भी आम सभा में चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि लक्ष्य योजना के तहत पिछले कामों का अभी तक भुगतान होना भी बाकी है। इसके चलते लक्ष्य योजना की ग्रांट को आगे जारी रखने में मंथन किया जाएगा। नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि आम सभा का एजेंडा तैयार है। लक्ष्य योजना को जारी रखना इसमें प्रमुख है। इसके साथ शहर के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को भी स्वीकृति दी जाएगी।


स्मार्ट सिटी परियोजना, एमसी को मिलेगा स्थायी स्टाफ
नगर निगम धर्मशाला और स्मार्ट सिटी परियोजना को जल्द ही स्थायी स्टाफ मिलेगा। इसके लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। स्टाफ के पद सृजित करने की सूची प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया होगी। वहीं, स्मार्ट सिटी परियोजना के तकनीकी स्टाफ को भरने को लेकर भी पूरा खाका तैयार किया गया है। मार्च के अंत तक नगर निगम और स्टाफ सिटी परियोजना में स्टाफ तैनात होने की संभावना है। उधर, नगर निगम धर्मशाला के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि पद सृजित करने के लिए योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed