फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भारतीय सेना की कार्रवाई से हर कोई खुश

भारतीय सेना की कार्रवाई से हर कोई खुश

Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना की कार्रवाई से हर कोई खुश
पाकिस्तान में भारतीय सेना की कार्रवाई से गदगद
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक से सेना के पूर्व सैनिक सहित आम लोग भी खुश हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारत को सर्जिकल स्ट्राइक बार-बार करना चाहिए, इससे पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठन भारत की ओर नजर न उठा सकें।
सर्जिकल स्ट्राइक बेहतर कदम : कश्मीर
एयरफोर्स से रिटायर विंग कमांडर कश्मीर सिंह राणा ने कहा कि सोमवार रात पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर भारतीय वायुसेना का सर्जिकल स्ट्राइक एक बेहतर कदम है। पाकिस्तान को इस बात की भनक तक नहीं थी कि भारतीय वायुसेना हवाई सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। आने वाले दिनों में इससे आतंक का सफाया होगा।
विज्ञापन

पत्थरबाजों पर भी हो सर्जिकल स्ट्राइक : आदीप
सेना से रिटायर आदीप आचार्य ने कहा कि यह मोदी सरकार और सेना का सराहनीय कदम है। इनके साथ जो कश्मीर में पत्थरबाज हमारी सेनाओं पर पत्थर फेंक रहे हैं। उनका भी सर्जिकल स्ट्राइक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार चाहे तो हमें जब मर्जी बुला सकती है, हम देश सेवा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार होनी चाहिए ऐसी कार्रवाई : पुरुषोत्तम
सेना से रिटायर पुरुषोत्तम राणा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठन जैस ए मोहम्मद पर भारतीय वायुसेना का सर्जिकल स्ट्राइक एक बेहतर कदम है। इसकी खास जरूरत थी। यह भारतीय सेना और वायुसेना की ओर से बार-बार होना चाहिए, जिससे आतंकवादी और पाकिस्तान कभी भारत में आतंक फैलने की सोचे तक नहीं।
आतंक फैलाने वालों का हो यही हश्र : कालिया
शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना का यह बेहतर कदम है और ऐसा कदम बार-बार उठाया जाना चाहिए। देश में आतंक फैलाने वाले लोगों का यही हश्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक होने चाहिए। जो लोग कश्मीर में आतंकियों का साथ दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए।

भारतीय वायु सेना किसी से कम नहीं : रत्न
वायुसेना से रिटायर फ्लाइंग अफसर रत्न लाल ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर वायुसेना का सर्जिकल संगठन एक बेहतर कदम है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना किसी से कम नहीं है और यह हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। भारतीय वायु सेना आगे भी ऐसी कार्रवाई करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed