{"_id":"5bd9ed74bdec226933277704","slug":"161541008756-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरू होगा त्रिगर्त उत्सव, कपूर करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरू होगा त्रिगर्त उत्सव, कपूर करेंगे शुभारंभ
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिगर्त उत्सव आज से, कपूर करेंगे शुभारंभ
धर्मशाला। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि कांगड़ा घाटी की कला, संस्कृति एवं इतिहास के विविध पहलुओं से लोगों को रूबरू करवाने के लिए कांगड़ा जिला में बहु प्रतीक्षित त्रिगर्त उत्सव पहली नवंबर से आरंभ होगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और कांगड़ा जिला प्रशासन के संयुक्त रूप से आयोजित किये जा रहे महीने भर चलने वाले इस उत्सव में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर पहली नवंबर को गगल एयरपोर्ट से त्रिगर्त समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस मौके वे एयरपोर्ट पर कांगड़ा पेंटिंग्स की प्रदर्शनी और कार्यशाला एवं भारत तिब्बत मैत्री नृत्य नाटिका के कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं अवलोकन करेंगे।