{"_id":"5b9413b4867a557ea52f2268","slug":"161536431028-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रसोई में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विकास खंड मुख्यालय के साथ लगती बासा पंचायत में एक घर की रसोई में गैस सिलिंडर में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने आग लगे सिलिंडर को रसोई से बाहर निकालकर आंगन में फेंक दिया। उसके बाद मनोहर लाल के घर के बाहर लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने सिलिंडर को बुझाने की हिम्मत नहीं की। पंचायत उपप्रधान पिंकू ने सिलिंडर में आग लगने की सूचना गैस एजेंसी को दी। उसके बाद गैस एजेंसी नगरोटा सूरियां ने एक कर्मचारी को बासा भेजा, जिसने सिलिंडर की आग पर काबू पाया।