फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   संसारपुर टैरेस में महिला ने लगाया फंदा

संसारपुर टैरेस में महिला ने लगाया फंदा

Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस में महिला ने लगाया फंदा
संसारपुर टैरेस में महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। थाना देहरा के संसारपुर टैरेस चौकी की ग्राम पंचायत घाटी में प्रवासी महिला सरस्वती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। प्रवासी महिला ने कमरे में पंखे के कुंडे के साथ लटक कर मौत को गले लगाया। जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज गुरवख्श सिंह, एचएचसी राजेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घर के सदस्यों और लोगों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं, देहरा एसएचओ कुलदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। पुलिस के अनुसार पति नीरज गोस्वामी और पत्नी सरस्वती के बीच शराब पीकर औ बच्चों की देखभाल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर महिला ने फंदा लगा लिया। वहीं, पति का शराब पीकर पत्नी के साथ पहले भी झगड़ा होता रहता था। नीरज गोस्वामी की सास माधुरी देवी ने अपने बयान में कहा कि उनका दामाद शराब का अत्यधिक सेवन करता है। इसी कारण सरस्वती ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतक महिला संसारपुर टैरेस में कंपनी में काम करती थी। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed