फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मनरेगा के तहत खर्च हुए 11 करोड़ रुपये

मनरेगा के तहत खर्च हुए 11 करोड़ रुपये

Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत खर्च हुए 11 करोड़ रुपये
मनरेगा के तहत खर्च हुए 11 करोड़ रुपये
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संदेश डढवाल ने की। बैठक की कार्रवाई शुरू होने से पहले सभी उपस्थित सदस्यों ने नौ अप्रैल को नूरपुर बस हादसे में मारे गए स्कूली बच्चों और अन्य लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 में पंचायत समिति, नूरपुर में मनरेगा, 14वें वित्तायोग और अन्य योजनाओं के तहत किए गए विकास कार्यों और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति नूरपुर में वर्ष 2018-19 के लिए आवंटित धनराशि से विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी समिति सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के कार्यान्वयन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। वहीं, बीडीओ प्रकाश चंद ने कहा कि गत वर्ष मनरेगा के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने सभी सदस्यों से विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया ताकि सभी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष मनरेगा और 14वें वित्तायोग के तहत जारी राशि से विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान की जा सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेखा देवी, पंचायत निरीक्षक पवन ठाकुर सहित अन्य बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed