फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जमीन में दबा होने की अफवाह से दहशत का माहौल

जमीन में दबा होने की अफवाह से दहशत का माहौल

Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमीन में दबा होने की अफवाह से दहशत का माहौल
जमीन में शव दबा होने अफवाह से सनसनी
विज्ञापन

दो दिन पहले मकबरा बनाने के लिए खोदी थी सरकारी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। नूरपुर थाना की तलाड़ा पंचायत में सफेदा मोड़ के नजदीक मेन सड़क से कुछ दूरी पर जंगलात की भूमि पर किसी व्यक्ति के जमीन में दबाए जाने की अफवाह से वीरवार को क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सुबह-सुबह जिसने भी इस जगह पर किसी को जमीन में दबाए जाने की सूचना सुनी, वह किसी न किसी साधन से उस जगह पर पहुंच गया, जबकि दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खोलने से पहले उत्सुकतावश उस जगह को देखने को ही प्राथमिकता दी। वहीं, कुछ लोग ने उस जगह को खोदने की तैयारी भी करने लगे, लेकिन भारी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पहले पंचायत प्रधान को इसकी सूचना देना जरूरी समझा। इसी बीच सड़क पर से गुजर रही गाड़ियां भी गई। वहीं, भीड़ में खड़े लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान को भी सूचित किया। इस बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने दो दिन पहले यहां कुछ लोगों के खड़े होने की बात भी कही गई। जंगलात की इस जगह पर खुदाई कर किसी के दबाए जाने की सूचना से जब तलाड़ा बीट के वन रक्षक कीकर सिंह को अवगत करवाया तो कुछ और ही मामला ध्यान में आया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को राजा का तालाब और गंगथ के कुछ बंगाली लोग यहां पर खुदाई कर रहे थे। जब उनसे इस जगह पर खुदाई करने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारा एक बुजुर्ग काफी समय पहले यहां दबाया गया था, इसलिए वो इस जगह को पक्का करना चाहते हैं। उन्होंने ऐसा करने से उन्हें रोका और उनसे पुन: मिट्टी डलवाकर उन्हें वहां से वापिस भेज दिया। उधर, डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने कहा कि पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि इस भूमि पर कुछ लोग मकबरा बनाने की तैयारी में जगह को खोद रहे थे, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने रुकवाकर उन्हें वापिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed