फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एचआरटीसी बस में वसूला जा रहा अलग-अलग किराया

एचआरटीसी बस में वसूला जा रहा अलग-अलग किराया

Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में वसूला जा रहा अलग-अलग किराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसूर(कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की एचआरटीसी बसों में अलग-अलग किराया वसूलने का मामला सामने आया है। एक बस में 13 किलोमीटर दूरी का किराया 25 रुपये और दूसरी बस में 18 किलोमीटर दूरी का किराया 24 रुपये वसूला गया।

जानकारी के अनुुसार जसूर के छितरौली निवासी राकेश कुमार को 13 किलोमीटर की यात्रा का किराया 18 किलोमीटर की दूरी से भी ज्यादा देना पड़ा। राकेश कुमार पठानकोट में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि पठानकोट से सिंबल चौक तक की दूरी करीब 18 किलोमीटर है, उसके लिए 24 रुपये पर बस किराया भी उचित है, लेकिन जब वे नागाबाड़ी से सिंबल चौक के लिए गए तो सिंबल चौक की दूरी 13 किलोमीटर है। इसके लिए भी एचआरटीसी बस में 25 रुपये किराया लिया जा रहा है, जो तर्कसंगत नहीं है। इस बारे में परिचालक से बात की तो परिचालक ने उससे अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। उधर, इस मामले में एचआरटीसी के मंडल प्रबंधक धर्मशाला राजकुमार जरयाल ने कहा कि टिकट प्रोग्रामर के पास यह जानकारी भेजी जाएगी और गलती पाए जाने पर यात्री को पैसे वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed