{"_id":"5a662c2c4f1c1b8a268b5ce2","slug":"161516645420-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री की दवाई को खर्च करने पड़ रहे 230 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री की दवाई को खर्च करने पड़ रहे 230 रुपये
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में बच्चों की कब्ज की दवा नहीं मिल रही है। डॉक्टर मरीज बच्चों की जांच के बाद कब्ज की जो दवाई लिख रहे हैं वह दवाई अस्पताल की डिस्पेंसरी और जन औषधि केंद्र पर नहीं मिल रही है।
बच्चों के साथ आए परिजन डिस्पेंसरी और जन औषधि केंद्र पर दवाई मांगने जाते हैं तो वहां पर दवाई नहीं है कह कर बाहर से लेने को कहा जा रहा है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग जन औषधि केंद्र पर सस्ते दामों पर दवाई देने के दावे करती है ,लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। लोगों को बाहर से डॉक्टर की लिखी दवाई पर 230 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल की डिस्पेंसरी और जन औषधि केंद्र पर कई दिनों से उपरोक्त दवाई नहीं मिल रही है। अपने बच्चे के साथ अस्पताल आई दया देवी, मीनाक्षी कुमारी और रमेश चंद ने कहा कि उन्होंने दवाई उचित मूल्य की दुकान से खरीदी है। अस्पताल की डिस्पेंसरी और जन औषधी केंद्र पर यह दवाई नहीं है।
इस संबंध में जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा कि दवाई की सप्लाई के लिए ऑर्डर दे दिया है। जैसे ही दवाई आएगी डिस्पेंसरी में उपलब्ध करवा दी जाएगी।