फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नई सरकार से आस, क्या होगा चंगर का विकास

नई सरकार से आस, क्या होगा चंगर का विकास

Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नई सरकार से आस, क्या होगा चंगर का विकास
विक्रम मेहरा
विज्ञापन

लंज (कांगड़ा)। चंगर क्षेत्र में कहने को पिछली सरकार ने बहुत कुछ दिया, लेकिन अभी भी चंगर के विकास में कार्य होना बाकी है। लंज में महाविद्यालय, जिसके निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। लंज में पुलिस चौकी, लंज स्कूल को आदर्श विद्यालय का दर्जा भी पिछली सरकार के कार्यकाल का दौरान मिला है, लेकिन फिर भी चंगर में कई कार्य होने बाकी हैं। इनके बिना चंगर का विकास अधूरा नजर आता है। पिछली सरकार के दौरान लंज में तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा मात्र घोषणा तक ही सीमित रह गई थी। इसे पूरा करने की आस अब वर्तमान सरकार पर लोग लगाए बैठे हैं। वहीं, पिछली सरकार के कार्यकाल में लंज पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी कर दिया गया, जिसकी आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है।

अस्पताल के बाहर सीएचसी का बोर्ड भी लगा दिया गया, लेकिन न ही अस्पताल में कोई डॉक्टर है और न ही पर्याप्त स्टाफ। बस फार्मासिस्ट के सहारे अस्पताल चल रहा है। नोटिफिकेशन होने के बाद भी इस अस्पताल पर चार बजे के बाद ताले लग जाते हैं। इसकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर मिल रही हैं। वहीं, रानीताल- 32 मील स्टेट हाइवे के निर्माण को छह साल पहले करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन चंगर की 60 के करीब पंचायतों के लोगों को लंबे रूटों की बसें लेने के लिए अभी भी कांगड़ा और धर्मशाला का रुख करना पड़ता है। पिछली सरकार में इस सड़क पर चार पांच लंबे रूटों की बसें चलाने की बात हुई थी। इसमें हरिद्वार बस सेवा चलाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी। धरातल पर यह घोषणा सही नहीं उतर पाई थी, जबकि इन पंचायतों के हजारों युवा लुधियाना और बद्दी में नौकरी करते हैं। स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, नसीब राणा, सुरेंद्र सिंह पांजला, छोटू राम, अजय कुमार, कृष्णकांत भारद्वाज, रवि कुमार, दीप कुमार, कुलदीप सिंह, नितिन चौधरी, जमाल सिंह और राकेश कुमार का कहना है कि वर्तमान सरकार अगर चंगर की आधारभूत सुविधाओं को पूरा करती है, तभी चंगर के लोग इस क्षेत्र को समृद्ध क्षेत्र कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed