{"_id":"5a1079dc4f1c1b8d698bc552","slug":"161511029212-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी में चांद पब्लिक और रेनबो स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी में चांद पब्लिक और रेनबो स्कूल प्रथम
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद शाखा पालमपुर की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में चांद पब्लिक स्कूल घुग्घर और कनिष्ठ वर्ग में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल भवारना की टीम प्रथम रही। शाखा अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। इसमें सात वरिष्ठ और छह कनिष्ठ वर्ग की टीमें थीं। कार्यक्रम का आयोजन अनुराधा पब्लिक स्कूल मारंडा में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य
रेणु कटोच मुख्य अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से देश भक्ति के विकास के लिए बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर परिषद प्रांत महामंत्री मनोज रत्न, प्रांत संस्कार प्रमुख कमल सूद, शाखा सचिव पीसी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सतीश शर्मा, सदस्य असीम शर्मा एवं सतीश सूद भी मौजूद रहे।