{"_id":"5a01f8e44f1c1b86698ba0ed","slug":"161510078692-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की मौत 20-08-32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की मौत 20-08-32
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लंबागांव के तहत राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला थुरल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पल्लाह के मुख्य शिक्षक धनीराम का बीते दिन निधन हो गया। मृतक की पत्नी शशिबाला ने बताया कि धनी राम 5 नवंबर को रिटर्निंग ऑफिसर जयसिंहपुर के तहत चुनाव ड्यूटी पर थे। रिटर्निंग ऑफिसर देहरा के तहत परागपुर में पार्टी नंबर 49 के तहत वे चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। पत्नी ने बताया कि उनके साथ गए कर्मचारी ने बताया कि रास्ते में उनके पति के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में डॉक्टरों ने उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शशिबाला ने बताया कि वे अपने पति को घर ले आईं। छह नवंबर की सुबह पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे थे कि उनके पति की मृत्यु हो गई।