{"_id":"5ceaccf4bdec22073e117f92","slug":"15588918141-kangra-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक पैंशन का हिस्सा बनाया जाए आयु भता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक पैंशन का हिस्सा बनाया जाए आयु भता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक पेंशन में जोड़ा जाए आयु भत्ता
जिला पेंशनर संघ की परागपुर इकाई ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। जिला पेंशनर संघ खंड परागपुर की बैठक खंड प्रधान जेएस पाल की अध्यक्षता में चनौर में हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक के बाद स्वर्ग सिधारे फैमिली पेंशनरों कौशल्या देवी पत्नी स्व. रमेश डोगरा चौली निवासी और राजकुमारी पत्नी राजेंद्र सिंह बस्सी की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, औपचारिक कार्रवाई शुरू होने पर वक्ताओं हंसराज गुलेरिया, हरबंस कालिया, निर्मला राणा, सूरम चंद और आरसी कौंडल ने आगामी द्विवर्षीय चुनाव समय पर करवाने और समय सीमा बढ़ाए जाने की सूरत में जिला शेयर चुनाव के समय ही दिए जाने का सुझाव रखा, इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने आयु भत्ते को बेसिक पेंशन का हिस्सा बनाए जाने, 2003 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने, मेडिकल भत्ते का विकल्प चुनने का मौका देने, नए पे स्केल लागू करने के अलावा समाज में विकास के मुद्दों को उठाने, परोपकार और असहायों की मदद करने बारे कहा। खंड की आगामी बैठक 13 जुलाई को बुटेलां-दा-नौण परागपुर में होगी। इस अवसर पर खंड प्रधान जेएस पाल, महासचिव अनूप सिंह, जिला के वरिष्ठ उपप्रधान आरसी कौंडल, वित्त सचिव मेला राम धीमान, जिला संगठन सचिव सूरम चंद, जिला कार्यकारिणी सदस्य यशपाल, सुखदेव, हरबंस कालिया, निर्मला राणा, रघुवीर सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिपहिया, कुलदीप सिपहिया, हंसराज गुलेरिया, गिरधारी लाल, सरोज शर्मा, कुसुम वालिया, कृष्णा कंवर, जगतराम, रामकिशन सहित लगभग 48 सदस्यों ने भाग लिया।