फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वरिष्ठ वर्ग में अनिका व कनिष्ठ में आदित्य की पेंटिगं सबसे सुंदर

वरिष्ठ वर्ग में अनिका व कनिष्ठ में आदित्य की पेंटिगं सबसे सुंदर

Thu, 09 May 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग में अनिका व कनिष्ठ में आदित्य की पेंटिगं सबसे सुंदर
वरिष्ठ वर्ग में अनिका और कनिष्ठ
विज्ञापन

में आदित्य की पेंटिंग सबसे सुंदर
धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर करवाई चित्रकला प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रेडकॉस सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने कांगड़ा जिला में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूली छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता मतदान थीम पर आधारित रही। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आधुनिक पब्लिक स्कूल की अनिका नागपाल ने प्रथम, बीडीडीएवी पब्लिक स्कूल की जैसमिन ने द्वितीय और गुरुकुल स्कूल की श्रेया ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कनिष्ठ वर्ग में सैक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर के आदित्य रंधावा ने प्रथम, आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी की अंशिका थापर नेे द्वितीय और बीडीडीएवी पब्लिक स्कूल की ईमानी रेनी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालेे बच्चों को सूर्य उदय संस्था के बच्चों की ओर से तैयार लिए किए खिलौने और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नए आजीवन सदस्यों को सदस्यता बैज लगाकर सम्मानित किया गया। केडी अस्पताल के डॉ. जेपी ने रेडक्रॉस सोसायटी को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। कार्यक्रम में उपायुक्त की धर्मपत्नी रेखा कुमारी, सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, लक्ष्मी चंबियाल, देवेंद्र, रमेश मस्ताना, सतपाल शर्मा, डॉ. हरपाल सिंह, उर्मिल राणा, संतोष कटोच, सतीश शर्मा, निर्मल शर्मा, डीएफएससी नरेंद्र धीमान, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा, एसएस बैंस, शाकुंभरी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त संदीप कुमार ने बांटे इनाम
कार्यक्रम में रेडक्रास मेला- 2018 के दौरान जिन लोगों को इनाम नहीं दिएगए थे, उन्हें इनाम वितरित किए गए। इनमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी अंशिका गुलेरिया, सातवां पुरस्कार मोबाइल फोन आकर्ष और नौवां पुरस्कार इडंक्शन चूल्हा पराग सांगरा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed